मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महाशिवरात्रि मेले में सांगाखेड़ा में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत द्वारा ठेका दिया जाता है। बता दें कि प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर लगने वाले महादेव मेले में लाखों श्रद्धालु यहां पूजा पाठ करने चौरागढ़ की यात्रा करते हैं। पिछले वर्ष जिस ठेकेदार ने बंदुक अड़ाकर दादागिरी कर श्रद्धालु और व्यापारियों से अवैध वसूली की। जिस घटना को ध्यान रखते हुए। व्यापारियों ने लिखित शिकायत जिला कलेक्टर को देकर स्थानीय ग्राम पंचायत जनभागीदारी समिति को देने की मांग की गई है।
