अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय गणेशरा रोड मथुरा पर राजपाल सिंह भरंगर जिला अध्यक्ष मथुरा व अमित गुर्जर युवा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रोग्राम आयोजित की गई। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने के उपलक्ष में राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय गणेश रोड मथुरा पर जश्न मनाया गया और इस खुशी के मौके पर मिठाई वितरण कर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जहिर की और भारत के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी को श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर जिले के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, युवा जिला अध्यक्ष अमित गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, वरिष्ठ नेता बच्चू सिंह चाहर राजेश चौधरी, विश्वेंद्र सिंह, धीरज चौधरी, हर्ष चौधरी, नीरज ठाकुर, वसीम, बैस्ला सिंह आदि उपस्थित रहे।
