बुरहानपुर ज़िले के चिन्हित दिव्यांग जनों को 25 फ़रवरी 2024 को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का होगा वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले के चिन्हित दिव्यांग जनों को 25 फ़रवरी 2024 को कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण का होगा वितरण | New India Times

बुरहानपुर ज़िले के चिन्हित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण करने के उद्देश्य से 25 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे रेणुका माता रोड कृषि उपज मंडी प्रांगण बुरहानपुर में शिविर आयोजित किया गया है।
बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देशित किया है कि, शिविर स्थल पर चिन्हित दिव्यांगजनों को सुरक्षित आवागमन कर उपस्थित करवाना सुनिश्चित करें। शिविर स्थल पर समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर व जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के विषय-विशेषज्ञ अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई, 2023 में आयोजित शिविरों के माध्यम से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम उज्जैन द्वारा बुरहानपुर (92) एवं शाहपुर (14) कुल 106 दिव्यांगजनों को 136 प्रकार के कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु चिन्हित किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.