मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव स्थानी लान में साहू समाज की महिलाओं से गुलजार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन अर्चन करने के पश्चात उपस्थित महिलाओं का स्वागत सत्कार कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। साहू समाज महिला संगठन के तत्वावधान में हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का खुलकर लुत्फ उठाया। हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में साहू समाज की महिलाओं ने वेशभूषा धारण कर शामिल हुई। सर्वप्रथम सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम लगा वान भेंटकर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कुर्सी दौड़ सांस्कृतिक नृत्य सहित बच्चों अन्य कार्यक्रम में भाग लेकर गिफ्ट पैक प्राप्त किया गया। महिला साहू समाज बड़ी संख्या में एकत्रित हुई।
