मुंबई के वी एन देसाई अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद मां की हुई मौत, गुस्साए परिजनों व हनुमान टेकड़ी के सैंकड़ों लोगों ने अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई के वी एन देसाई अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद मां की हुई मौत, गुस्साए परिजनों व हनुमान टेकड़ी के सैंकड़ों लोगों ने अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

सांताक्रुज पूर्व के दिन हनुमान टेकड़ी में रहने वाली एक महिला ने वी एन देसाई अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया और कुछ ही समय के बाद उसकी मौत हो गई। मौत की ख़बर मोहल्ले में फैलने के बाद स्थानीय राहिवासियों ने उक्त अस्पताल में प्रदर्शन करने लगे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। मृतक महिला के पति अनिल ने बताया कि वह प्रेग्नेंट थी, 9 महीने से उसका वी एन देसाई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था और उसकी डिलीवरी भी इसी अस्पताल में नॉर्मल हुई थी। डिलीवरी के दौरान एक लड़का पैदा हुआ, लड़का स्वस्थ है लेकिन अनिल की पत्नी कैसी है ये बताने में संकोच कर रहे थे फिर अचानक वहां भगदड़ मचने लगी फिर उसे बोला गया की उसकी पत्नी की मौत हो गई है। कारण क्या है की 5 घंटे बाद यह बात बताई गई, इस घटना से गुस्साए लोग अस्पताल में प्रदर्शन कर न्याय की मांग करते हुए डॉक्टर्स पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। उसी वक्त वाकोला पुलिस स्टेशन से एक टीम यहां पर आकर स्टेटमेंट लेने लगी और जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों और डॉक्टर से भी पूछताछ जारी थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.