अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शहीद दिवस के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आज पूरे भोपाल रेल मण्डल में मंडल कार्यालय सहित स्टेशनों पर, डिपो कार्यालयों आदि स्थानों पर रेल कर्मियों नें अपने-अपने कार्य स्थलों पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस दिन उन सभी शहीदों को याद किया जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
