नगर अमानगंज में गहोई वैश्य समाज कल्याण समिति द्वारा गहोई दिवस का किया गया आयोजन | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

नगर अमानगंज में गहोई वैश्य समाज कल्याण समिति द्वारा गहोई दिवस का किया गया आयोजन | New India Times

आज नगर अमानगंज में गहोई वैश्य समाज कल्याण समिति द्वारा गहोई दिवस का आयोजन किया गया। गहोई समाज के द्वारा गहोई धर्मशाला से कलश यात्रा ढोल नगाड़े गाजे बाजे सहित निकाली गई। नगर के विभिन्न गली चौराहों से होती हुई स्थानीय गार्डन सांई मंडपम पहुंची जहां गहोई समाज के अध्यक्ष गोविंद जी छरौलिया द्वारा गहोई समाज के आराध्य देव सूर्य देव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अपने आराध्य देव भगवान को होली चंदन वंदन कर पुष्पमाला अर्पित की। ठीक इसके बाद संस्कृत कार्यक्रम आरंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इस बीच विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह गुनौर विधायक राजेश वर्मा कटनी भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष सारिका खटीक भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेश प्रसाद बड़ेरिया की गरिमा मई के उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन नीरज बड़ेरिया एवं अनिल कंथारिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार गणेश प्रसाद बड़ेरिया द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.