26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित किया जाएगा रक्तदान शिविर | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस दिनांक 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक नेशनल हाईवे नंबर 2 हाईवे प्लाजा के सामने मथुरा पर किया जा रहा है। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया जिंदगी अनमोल है इससे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है इसी टैगलाइन को लेकर हमारी समिति पिछले 12 साल से काम कर रही है। जो रक्तदाता इस रक्तदान शिविर में अपना रक्त दान करेगा उसको हम प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट देंगे क्योंकि उस व्यक्ति के द्वारा किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्त दिया है और हम हेलमेट देकर उसकी जिंदगी बचाने का काम करने के साथ हेलमेट लगाने के लिए दूसरों को प्रेरित करने के लिए कहेंगे। क्योंकि सड़क हादसों में टू व्हीलर चलाते समय 80% लोगों की मृत्यु सिर की चोट से होती है। हमारे द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते रहे हैं। अब तक हमारे शिविरों में 6502 लोग अपना रक्तदान कर चुके हैं इस शिविर के माध्यम से उन लोगों को जो गंभीर बीमारी या फिर किसी दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को जरूरत पड़ने पर यह रक्त उनको दिया जाएगा। लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया कि हमारी बैंक ऐसे जरूरतमंद लोगों के साथ हमेशा सहयोग के लिए खड़ी रहती है जिनको कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है अपने डोनर या फिर अपनी मुहिम चलाकर उस जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में अग्रिम भूमिका निभाती है। ऐसे व्यक्ति हमारे पास समय समय तक आते हैं। गरीब लोगों को हम लोग समय पर समय पर अपनी टेस्ट फीस नहीं लेते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.