सतपाल तंवर की चुनाव आयोग के घेराव की योजना पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: धारा 144 लागू, परमीशन रद्द कर दो दर्जन भीम सैनिकों को किया गिरफ्तार | New India Times

फैज़ान खान, नई दिल्ली, NIT:

सतपाल तंवर की चुनाव आयोग के घेराव की योजना पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: धारा 144 लागू, परमीशन रद्द कर दो दर्जन भीम सैनिकों को किया गिरफ्तार | New India Times

बड़ी संख्या में अशोका रोड़ स्थित चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने की भीम सेना को योजना पर दिल्ली पुलिस ने पानी फेर दिया है। दरअसल सोमवार के लिए भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था जिसके बाद नानकपुरा, मोती बाग, सत्य निकेतन, गुड़गांव और विभिन्न इलाकों से सैंकड़ों भीम सैनिकों ने चुनाव आयोग दिल्ली की तरफ कूच कर दिया।

रातों रात दिल्ली पुलिस ने भीम सेना की परमीशन को रद्द करके पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी। पूरा दिन साउथ कैंपस की पुलिस, संसद मार्ग थाने की पुलिस और गुड़गांव की पुलिस में खलबली मची रही। हालांकि कानूनों का पालन करते हुए भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने ईवीएम मशीनों के खिलाफ इस आंदोलन को फरवरी के लिए टाल दिया है। तंवर का कहना है कि वे जल्द ही पूरी ताकत के साथ दिल्ली कूच करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.