खारी गांव में मनाएंगे सामूहिक दीपावली व स्नहे मिलन समारोह  | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​खारी गांव में मनाएंगे सामूहिक दीपावली व स्नहे मिलन समारोह  | New India Timesवैसे बीकानेर जिला आपसी प्रेम और सदभाव के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। इस पहचान को कायम रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और बुजुर्गों का आश्रीवाद रहा है। इसी श्रखला में लूणकरणसर तहसील के खारी गांव के जागरूक बंधुओं ने सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर दिवाली मनाने का प्रण लिया है।

 ग्रामीणों ने बताया कि जिस प्रकार श्री राम के अयोध्या लौटने पर सभी अयोध्या वासियों ने एक साथ मिलकर श्री राम के स्वागत सत्कार के लिए एकत्रित हुए थे ठीक उसी प्रकार खारी गांव के सभी लोग 20 अक्टूबर 2017 शुक्रवार शाम 5:00 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खारी में दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखेंगे। गांव के लोगों ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में आसपास के सभी गांव के लोग हिस्सा लेंगे और पूरे जिले से गणमान्य लोग आयेंगे और आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली स्नहे मिलन समारोह को भव्य आयोजन होगा।
समारोह में ग्राम विकास के साथ युवाओं में शिक्षा, खेल कूद ,स्वास्थ्य पर जागृति के बारे में चर्चा होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.