भावान्तर योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच, मेहगांव मण्डी प्रांगण में किसान सम्मेलन संपन्न  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​भावान्तर योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच, मेहगांव मण्डी प्रांगण में किसान सम्मेलन संपन्न  | New India Timesप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई भावान्तर योजना की शुरूआत पूरे प्रदेश के साथ मेहगांव मण्डी में भी हुई, जहाँ पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

 सम्मेलन में क्षेत्रीय बिधायक मुकेश चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्ब विधायक राकेश शुक्ला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओमप्रकाश दुबे, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोकुल सिंह परमार, मण्डी के अध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मेहगांव गोरमी अमायन के मण्डल अध्यक्ष मंचासीन थे।

 कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने मंच से मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई मुख्यमंत्री भावान्तर योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री भावान्तर योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच सिद्ध होगी। इस योजना में सोयाबीन, मुंगफली, तिल, रामतिल, मक्का, अरहर, मुंग, उड़द आदि फसलों को शामिल किया गया है। इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मॉडल बिक्रय दर के अंतर की राशि किसान के खाते में डाली जायेगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि चार माह तक फसल उत्पाद गोदाम में रखने पर गोदाम भण्डारण की अनुदान राशि भी किसान भाइयों को उपलब्ध कराई जायेगी।​भावान्तर योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच, मेहगांव मण्डी प्रांगण में किसान सम्मेलन संपन्न  | New India Timesमेहगांव मण्डी प्रांगण में भावान्तर भुगतान योजना के शुभारम्भ एवं किसान सम्मेलन के बाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का मेहगांव मण्डी के अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने साल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

मेहगांव मण्डी प्रांगण में भावान्तर योजना के शुभ आरम्भ पर सागर जिले की खुरई मण्डी से मुख्य मंत्री जी के संबोधन का सीधा लाइव स्क्रीन पर दिखाया गया।  कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं किसानों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का भरपूर आनन्द लिया।

मेहगांव मंडी प्रांगड़ में भावन्तर योजना का शुभारम्भ हुआ, जिसमें मुख्य रूप से विधायक मुकेश चौधरी, जिला अध्यक्ष संजीव जी कांकर, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदोरिया, कोऑपरेटिव बैंक के चैयरमेन के पी सिंह भदोरिया, मंडी चेयरमैन देवेंद्र सिंह नरवरिया, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह भदोरिया, मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदोरिया, गोकुल सिंह परमार, सत्यभान नरवरिया आदि मंचासीन थे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने किसानों को भावन्तर योजना की जानकारी दी एवं बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री का संदेश किसानों को सुनाया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.