मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस थाना क्षेत्र के चर्च के समीप तेज़ रफ़्तार सारणी तरफ से छिंदवाड़ा तरफ़ एक बस जा रही थी। जुन्नारदेव न्यायालय में काम करने वाले प्रधान आरक्षक को छिंदवाड़ा की ओर जाना था। बस रूकने पर पुलिस कर्मी बस में सवार होने लगा कि तभी बस में बैठने से पहले ही बस चालक द्वारा बस आगे भगा दिया गया जिससे प्रधानक आरक्षक गिर गया और उसे कई जगहों पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस कर्मी द्वारा पुलिस थाना जुन्नारदेव में शिकायत दर्ज कराई है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 34/24 धारा 279, 337 दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एमपी 28 जेडडी द्वारा लापरवाही पूर्वक बस चल रहा था। प्रधान आरक्षक बस में बैठता उससे पहले ही वाहन चालक ने आगे बढ़ा दिया जिससे प्रधान आरक्षक के नीचे गिरने से दाहिने हाथ के अंगूठे एवं उंगलियों में दाहिने हाथ के तरफ कमर और अन्य जगहों पर चोटें आईं हैं। प्रार्थी प्रधान आरक्षक रवि सोनी पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में है जो के जुन्नारदेव न्यायालय से छिंदवाड़ा आना-जाना करते हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
