राम मंदिर अयोध्या में पूजित पीले चावलों को घर-घर जाकर निमंत्रण देने का चलाया जा रहा है अभियान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राम मंदिर अयोध्या में पूजित पीले चावलों को घर-घर जाकर निमंत्रण देने का चलाया जा रहा है अभियान | New India Times

गांव मानपुर में शनिवार को राम मंदिर अयोध्या में पूजित पीले चावलों से घर-घर निमंत्रण देने का अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय वीर गुर्जर संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित गुर्जर मानपुर द्वारा अयोध्या से आए पीले चावल और निमंत्रण पत्रों को अपने गांव में घर घर जाकर वितरित किया अयोध्या में प्रतिष्ठित होने वाले रामलला के दर्शन के लिए सभी को आमंत्रित किया जा रहा है साथ में पीले चावल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कोई भी पूजा पाठ का कार्य हो उसमें चावल का उपयोग जरूर किया जाता है।

हिंदू धर्म में धार्मिक कार्य के दौरान तिलक लगाया जाता है तो उसमें भी चावल लगाया जाता है कहा जाता है पीले चावल का उपयोग करने से देवी – देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं इसलिए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर आमंत्रण पत्र के साथ पीले चावल को भी दिया जा रहा है। मान्यता है पीले चावल से किसी भी शुभ कार्य में सफलता जरूर मिलती है इसलिए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मौके पर भी अक्षत यानी पीले चावलों का उपयोग किया जा रहा है रोहित गुर्जर ने बताया कि अयोध्या में प्रतिष्ठित हो रहे राम सबके हैं इसलिए कोई घर न छूटे सभी को राम मंदिर पूजित पीले चावल से निमंत्रण दिया जा रहा है।

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है इसके साथ मंदिर के द्वार सभी राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। संपूर्ण विश्व के करोड़ों राम भक्त दर्शन करने के लिए ललायित है। इसी क्रम ने गांव के नन्हे नन्हे बच्चों के सहयोग से रोहित गुर्जर द्वारा अयोध्या राम मंदिर द्वारा पूजित पीले चावलों आमंत्रण पत्र और रामजी का चित्र घर-घर देने का अभियान का शुभारंभ किया। परिवारों में निमंत्रण देते समय आग्रह किया कि 22 जनवरी को जब अयोध्या में भगवान राम लाल के मंदिर में जब प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा होगा उस समय सभी अपने मोहल्ले एवं ग्राम को अयोध्या की तरह सजाना है और अपने क्षेत्र के मंदिर एवं घरों में सामूहिक रूप से भजन कीर्तन और आरती करते हुए दीपावली की तरह महोत्सव मनाना है। इस मौके पर गांव के सरपंच रमेश गुर्जर सियाराम कपूर बैसला कंपोटर रूपसिंह बबलू शुभम रामबरन भोगीराम भूरा परिमाल सिंह राहुल कम्मोद रचित दाताराम एवं ग्राम वासी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.