राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती नगर की सामाजिक संस्थान आश एक उम्मीद ने धूमधाम के साथ मनाई। इस दौरान देवरी नगर के सिविल लाइन चौराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर संस्था के सदस्यों ने माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस दौरान आश एक उम्मीद सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष संजय बृजपुरिया ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का व्याख्यान किया और उन्होंने बताया की 2013 में आश एक उम्मीद सामाजिक संस्थान और नगर पालिका के सहयोग से स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की स्थापना की गई थी।

एवं इस स्थान पर प्रत्येक वर्ष आयोजन के दौरान अलग से सीढ़ियां लगाई जाती हैं। जिन्हें प्रशासन से मांग करते हैं यहां पर स्थाई सीढ़ियां लगाई जाए एवं उन्होंने आरोप लगाया है की आज शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर प्रशासनिक तौर पर आयोजन नहीं किया गया और ना ही देवरी नगर में लगी हुई प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाता है। इस दौरान आश एक उम्मीद सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, डॉक्टर अवनीश मिश्रा, अनिल दिमोली, धीरेंद्र मिश्रा, अभियेंद्र मिश्रा, संजय चौरसिया, अनिल बिल्थरे, हरि चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

