डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल श्री सुधीर कुमार सक्सेना, भापुसे के निर्देश पर संपूर्ण प्रदेश में पुलिस अधीक्षक रैंक से जोन आईजी स्तर के पुलिस अधिकारियों को थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। डीजीपी मध्य प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कल दिनांक 27/28.12.2023 की दरमियानी रात प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री सुशांत सक्सेना, भापुसे, पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, भापुसे तथा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा जिले तथा रेंज के विभिन्न थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

कल दिनांक 27.12.2023 को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री सुशांत सक्सेना, भापुसे द्वारा थाना डबरा सिटी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, भापुसे द्वारा मध्य रात्रि के समय अत्यधिक कोहरा एवं शून्य दृश्यता होने के कारण धीमी गति से वाहन यात्रा कर थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय थाना परिसर में विद्युत कटौती के कारण लाइट न होने के बावजूद भी डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने के लंबित अपराधों एवं लंबित चालानों, मालखाना, थाना भवन आदि का अवलोकन किया। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने में लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिये। उनके द्वारा थाने के रजिस्टर एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्हे अप-टू-डेट रखने की हिदायत दी।

डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण | New India Times

दिनांक 28.12.2023 को प्रातः 03 बजे के करीब डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाना झांसीरोड को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने में रात्रि अधिकारी एवं रात्रि गस्त अधिकारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद पाये गये और थाने में सीसीटीव्ही कैमरों को चेक करने पर सुचारू रूप से कार्य करना पाये गये। डीआईजी ग्वालियर रेंज द्वारा थाने के रजिस्टर चेक किये गये तथा वारंट रजिस्टर में वारंट तामीली कराने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों के नाम अंकित नहीं पाये गये, जिस पर प्रातः कालीन गणना में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उनकी बीट के स्थायी वारंटियों/अन्य वारंटियों के नाम पढ़कर सुनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। डीआईजी ग्वालियर रेंज ने निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड का उचित संधारण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने तथा साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे द्वारा भी कल देर रात थाना झांसी रोड और थाना मोहना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्वालियर द्वारा रात्रि गश्त के कर्मचारियों को चेक किया गया, साथ ही उनके द्वारा एचएस तथा गुण्डा रजिस्टर को को भी चेक किया और रजिस्टर के सभी इन्द्राज पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा थाने के रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश भी दिये और थाना परिसर में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरों को सदैव दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article