यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्यवाही | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्यवाही | New India Times

यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल, भापुसे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा, भापुसे के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा श्रीमती विदिता डागर (आईपीएस), डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मोडिफाईड सायलेंसर का उपयोग करने वाले एवं मोडिफाईड सायलेंसर दुकान मालिकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर विक्रेताओं के खिलाफ की गई कार्यवाही | New India Times

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार यातायात पुलिस एवं कंट्रोल रूम को लगातार गोली की आवाज निकाल कर बुलेट चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हो रही थी उक्त शिकायतों के पालन में आज दिनांक 27.12.2023 को मोडिफाईड सायलेंसर विक्रेताओं के विरूद्ध यातायात के तीनों थाना क्षेत्रों में मोडिफाईड सायलेंसर की जप्ती कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 क ( 3 ) एमव्ही एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

दिनांक 27.12.2023 को यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना इंदरगंज के शिन्दे की छावनी में स्थित मोटर पार्टस विक्रेता मार्केट में संचालित रॉयल किंग, चिराग ऑटो मोबाइल्स एवं 06 नम्बर चौराहा पर स्थित मंगल ऑटो मोबाईल्स एवं सर्विस पर मोडिफाईड सायलेंसर बेचने के विरूद्ध जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त दोनो विक्रेताओं से 20 मोडिफाईड सायलेंसर एवं 02 बुलेट वाहन जप्ती की कार्यवाही कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 1824 (3) एमसी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई उक्त प्रकरण में प्रथक इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी यातायात गोला का मन्दिर हिमांशु तिवारी, थाना प्रभारी यातायात झांसीरोड अभिषेक रघुवंशी तथा थाना प्रभारी यातायात कम्पू श्रीमती सोनम पाराशर तथा यातायात के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article