महिला टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

महिला टेनिस बाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक | New India Times

कलेक्ट्रेट स्पोर्ट्स झाबुआ द्वारा प्रथम CPl टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 और द्वितीय महिला टेनिस बाल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन शहीद चंद्रशेखर आज़ाद महाविद्यालय झाबुआ के प्रसिद्ध खेल मैदान पर दिनांक 23 दिसंबर 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के संबंध में सी एस जे के संरक्षक जितेंद्र शक्तावत उर्फ लाला कप्तान ने बताया कि क्लब द्वारा प्रथम CPl कलेक्टर प्रीमियर लीग का आयोजन में कुल 06 टीम रहेगी जिसमें 1 सी एस जे रॉयल्स, 2 काज फाइटर्स, 3 सीएसजे लायंस 4 सीएसजे पैंथर्स, 5 सीएसजे ब्लास्टर्स 6 सीएसजे वॉरियर्स भाग लेगी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु दूसरा महिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कूल 05 टीम भाग ले रही हैं 1 ट्राइबल झाबुआ,
2 ट्राइबल रामा, 3 आदर्श महाविद्यालय झाबुआ 4 स्वास्थ्य इलेवन 5 गुड मॉर्निंग क्लब दोनों टूर्नामेंट सीएसजे क्लब के बैनर तले आयोजित हो रहे हैं। आयोजन में टीम क्लब के सदस्यगण रवींद्र तंवर, नजरू मैडा, दिनेश डुडवे,अर्पित तिवारी, संजय सोलंकी,शक्ति चौहान, रिंकू चौहान, राजू टैगोर, एजाज कुरैशी, भूपेंद्र मैडा, मनीष वरदिया,अमित राठौर, नितेश माहेश्वरी आदि द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है।

इस खेल महाकुंभ में सभी जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संस्थाओं, प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया, खिलाड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में आने हेतु आमंत्रित किया है उक्त जानकारी क्लब सचिव प्रदीप रामावत द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.