यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार होने वाली चोरियों के रोकथाम और रात्रि में गस्त बढ़ाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा और मांग की पुलिस प्रशासन इस संदर्भ में तुरंत संज्ञान ले और पूर्व में हुई चोरियों को अपनी खुफियां तंत्र से पता करे गरीब आदमी अपनी जमा पूंजी को जोड़कर अपने बच्चों की पढ़ाई उनकी शादी बीमारी आदि के लिए इकट्ठा करता है जिसे ये असामाजिक तत्व बड़ी आसानी से उन्हें अपना शिकार बनाकर चोरियों को अंजाम दे देते हैं ऐसे चोरों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुबीन अहमद फारुकी सोमवीर तोमर पंकज शर्मा अंकित मथुरिया आकाश राणा महेंद्र परमार अनूप शर्मा डॉ.अमर सिंह कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
