पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
रविवार 08/10/17को गांधी भवन कचहरी चौक में धरना देने के बाद आजाद अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सिवनी कलेक्टर को ज्ञापन देकर अपनी मांगों की जानकारी शासन प्रशासन को दी। संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शैलू दीक्षित ने जानकारी दी कि आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में धरना रैली एवं ज्ञापन का कार्यक्रम रखा गया है।
अध्यापकों की मांग थी कि अध्यापक संवर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग में संविलयन कर अनिश्चितता की स्थिति को समाप्त किया जाए। एक जनवरी 16 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। गुरु जी संवर्ग को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान कर कर्ममोन्नति का लाभ शिक्षा कर्मी के सामान 2009 से मिलना चाहिए।अन्य को भी पदोन्नति क्रमोन्नति में नियुक्ति दिनांक से लाभ दिया जाए। अन्य मांगों में नियुक्ति के नियम शिथिल किए जाएं, अनुकंपा नियुक्ति के नियम शिथिल कर पात्रों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए, नई शिक्षा नीति का निर्माण हो, मानदेय राशि में बढ़ोतरी की जाए। इस कार्यक्रम में 4000 संख्या में अध्यापक मौजूद रहे।
