प्रदेश स्तरीय पत्रकारों के महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश स्तरीय पत्रकारों के महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर संभाग एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न | New India Times

आगामी होने वाले प्रदेश स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन को लेकर सशक्त पत्रकार समिति एवं यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें विभिन्न संभाग एवं जिलों से पत्रकार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए एवं आगामी होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। यूनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान अंसारी ने बताया कि बहुत जल्द पत्रकारों का महासम्मेलन बुरहानपुर में होने जा रहा है जिसको लेकर यह बैठक रखी गई थी, जिसमें तैयारी की रूपरेखा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं सशक्त पत्रकार समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने कहा कि बुरहानपुर के इतिहास में ऐसा भव्य आयोजन पहली बार होने जा रहा है जिसको लेकर पत्रकारों में काफ़ी उत्साह है। जल्द ही कार्यक्रम बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संजय चौबे, अकील आज़ाद, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, राजेश जाधव, मनीष व्यास,पंकज लाड़ ,डॉ मनोज अग्रवाल, बंटी नागोरी, समीर महाजन, नरेश चौकसे, गोपाल सिंह सावनेकर, नारायण चौधरी अंकुश मोरे, सागर चौरसिया समेत आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.