बेरोज़गारी व मंहगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​बेरोज़गारी व मंहगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला | New India Timesबढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्युशन के बीकानेर ज़िला अध्यक्ष अकबर जोईया के नेतृत्व में कांग्रेसयों ने कोटगेट पर जमकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया।

इस अवसर पर अकबर जोईया ने कहा की आज देश के हालत बद से बदत्तर हो रहे हैं, चारों ओर मंहगाई और बेरोज़गारी से आम जन त्रस्त है और केंद्र सरकार नित नए बहाने बनाने में व्यस्त है।​बेरोज़गारी व मंहगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला | New India Timesवही महिला कांग्रेस की पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ शेख ने कहा की इस राज में आम ग्रहणी का बजट गड़बड़ाया हुआ है नित प्रतिदिन गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों ने महिलाओं की रसोई को गड़बड़ा कर छोड़ दिया है तो बेरोज़गारी का आतंक भी उन्हें ही सहना होता है। कांग्रेस नेत्री आशा स्वामी ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते कहा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश आर्थिक रूप से कमजोर होता जा रहा है और केंद्र सरकार जुमलों पर जुमले फेंक रही है।

प्रदर्शन में शिव स्वामी, इमरान लोदी, शहजाद तंवर, आशा स्वामी, भवानी गर्ग, रहमान लोदरा, याक़ूब तंवर, गोपाल अग्रवाल, जितेंद नायक, अमजद अब्बासी के साथ सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाज़ी करते हुए केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.