मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला आयुष अधिकारी, बुरहानपुर श्रीमती कविता गढ़वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय यूनानी औषधालय आलमगंज द्वारा आज़ाद नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्र.-1 में यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 85 रोगियों की चिकित्सा की गई तथा औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में वातरोग, चर्मरोग, संधिवात, आमवात, सामान्य ज्वर, श्वास, कास, प्रतिश्याय इत्यादि रोगों चिकित्सा की गई। षिविर में वैद्य आपके द्वार योजना के अंतर्गत आयुष क्योर एप्प के बारे में आज़ाद नगर अबुल कलाम स्कूल की छात्राओं को जानकारी भी दी गई।

