प्रशासन गन्ना पताई जलानें वाले किसानों पर कार्यवाही बन्द करे: भारतीय किसान संघ | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

प्रशासन गन्ना पताई जलानें वाले किसानों पर कार्यवाही बन्द करे: भारतीय किसान संघ | New India Times

भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर लखीमपुर खीरी के किसान संघ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला अधिकारी को प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश शुक्ला के नेतृत्व में पराली जलाने के संदर्भ में हो रहे किसानों के शोषण के संदर्भ में ज्ञापन दिया।
गौरतलब हो कि शीत आगमन के साथ ही बढ़ने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जहां एक तरफ एक्शन में आया खीरी जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर रहा है वही दूसरी तरफ किसान हितों के लिए लगातार प्रयासरत भारतीय किसान संघ ने पराली जलानें के नाम पर किसानों के शोषण का गम्भीर आरोप लगाते हुए गत दिवस मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को दिया है ज्ञापन में उच्चतम न्यायालय के निर्दोषों का हवाला देते हुए भारतीय किसान संघ ने राज्य सरकार से पराली प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की एवं किसानों का शोषण न किए जाने की मांग की है।

पलिया व बेलराया चीनी मिल में सत्र 2023-24 की गन्ना की पेराई हेतु मिल चालू नहीं की गई जिसके कारण किसानों की गेहूं, सरसों व मसूर आदि की बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों को बजाज ग्रुप का बकाया गन्ना भुगतान तत्काल दिलाया जाए। चीनी मिलों को गन्ना पहुंचाने वाले ट्रक ओवरलोड होकर सड़क पर चलते हैं इन पर कार्यवाही की जानी चाहिए जो नहीं की जाती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अभी भी काफी लोग वंचित हैं जो अभियान चलाकर सभी को उक्त योजना का लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री पुरूषोत्तम कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article