अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के बैरसिया रोड स्थित विजया बैंक के कर्मचारी कम खर्च के चलते बिना सुरक्षा के एक प्राइवेट टैक्सी में लगभग 46 लाख रूपये दूसरी ब्रांच में शिफ्ट करने के आरोप में थाना हनुमानगंज की पुलिस ने विजया बैंक को नोटिस जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के बैरसिया रोड स्थित विजया बैंक के कर्मचारी एक प्रायवेट उबर टैक्सी MP04 TA 8510 को हायर करके डिग्गी में लगभग 46 लाख रुपए रखकर एमपी नगर स्थित विजया बैंक पहुंचाने की तैयारी में थे। इसी बीच आज सुबह एफआरवी 81 में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल केशव एवं कॉन्स्टेबल कमल रूटीन चैकिंग के दौरान बैरसिया रोड स्थित विजया बैंक जा पहुंचे। पुलिस द्वारा जब इस सम्बंध में बैंक मैनेजर से पूछा गया तो उनका कहना था कि कम खर्च के चलते प्रायवेट टैक्सी के जरिए कैश की डिलेवरी की जा रही है।
थाना हनुमानगंज अध्यक्ष जितेंद्र पाठक का कहना है कि लापरवाही बरतने के आरोप में विजया बैंक बैरसिया रोड को एक नोटिस जारी किया गया है। बैंकों के लिए जारी नियमों के अनुसार कैश की बाय रोड डिलेवरी करने के लिए एक कवर्ड वाहन का होना अनिवार्य है। लेकिन विजया बैंक प्रबंधन बिना कवर्ड वाहन के एक प्रायवेट टैक्सी में 46 लाख कैश लेकर जा रहे थे।
