रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

जीवदया प्रेमी जीवन जैन चाय वाले का इंदौर में नाकोड़ा की पुकार धार्मिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक अनिल जैन व आस्था रोटी बैंक डायरेक्टर आस्था जैन द्वारा मालवा रत्न अवार्ड्स से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर सहित समिति सदस्यों व नागदा वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जैन को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नाकोड़ा की पुकार व आस्था रोटी बैंक के डायरेक्टर अनिल जैन व आस्था जैन के प्रति आभार प्रगट किया है।

बताते हैं जीवन जैन लम्बे समय से गरीब ज़रूरतमन्दों की सेवा करते रहते हैं वही प्रातः काल रेल्वे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में खाना बदोश गरीब लोगों को निःशुल्क चाय पिलाते हैं इस तरह उनका नाम ही जीवन जैन चायवाले पड़ गया। उनकी इस अनुकरणीय सेवा से अभिभूत नागदा जीवदया मानव सेवा अध्यक्ष सतीश जैन व समिति के सदस्यों ने भी जीवन जैन का शाल माला के साथ पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनिल पावेचा, नरेन्द्र लूणावत, उमंग मुरडीया, उज्जवल लूणावत, धर्मेंद्र चौहान, आदि उपस्थित थे।
