महात्मा गांधी और शास्त्री भारत देश के अनमोल रत्नों में से एक: यशपाल गहलोत; बीकानेर शहर कांग्रेस कार्यालय में दोनों की जयंती पर हुई पुष्पांजलि सभा | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​महात्मा गांधी और शास्त्री भारत देश के अनमोल रत्नों में से एक: यशपाल गहलोत; बीकानेर शहर कांग्रेस कार्यालय में दोनों की जयंती पर हुई पुष्पांजलि सभा | New India Timesबीकानेर शहर कांग्रेस कार्यलय में महात्मा गांधी एवं पंडित लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि सभा में दोनों महा पुरषों के चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की गांधी जहां देश में छुआछुत मिटाने पिछडों को अगड़ों से मिलाने और उन्हें देश की मुख्यधारा में जोड़ने के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी देश के किसानों और जवानों के लिए आज़ाद भारत में नयी राह दिखाने वाले मसीहा के रूप में याद किये जाएंगे। यशपाल ने कहा की इन दोनों का जीवन इस आज़ाद भारत के आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सबक का कार्य करेगा कि कैसे बिना संसाधनों के भी इन दोनों ने दूर दराज तक बैठे नागरिकों को प्रेरित करने का कार्य करते हुए उन्हें देश के लिए कुछ करने का रास्ता दिखाया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने कहा की आज के दिन इन दो महान व्यक्तित्व के जन्मदिवस पर हम सभी को इस बात का संकल्प लेना चाहिए कि हमारे जीवन का मकसद हर उस जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करना हो जिनके काम हम आ सकते हों। महात्मा गांधी जी सदैव हरिजनों के उत्थान हेतु संकल्पित रहे। इस समाज में इनको बराबरी का दर्जा दिलवाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।​महात्मा गांधी और शास्त्री भारत देश के अनमोल रत्नों में से एक: यशपाल गहलोत; बीकानेर शहर कांग्रेस कार्यालय में दोनों की जयंती पर हुई पुष्पांजलि सभा | New India Timesस्मरण सभा को जनार्दन कल्ला, जिया उल रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, श्रीलाल व्यास, मुकेश राजस्थानी, मोहिनी देवी टाक, कन्हैयालाल कल्ला, मासूक अहमद, पीसीसी सदस्य डॉ तनवीर मालावत, जिला महासचिव नन्दलाल जावा, सुभाष स्वामी, नितिन चढ़ा, ललित तेजस्वी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव हबीबा चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़,पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज़ शेख, मुमताज़ बनो शर्मीला पंचारिया, सेवादल प्रदेश संघठक लालचंद गहलोत,  सचिव राहुल जादूसंगत, विकास तंवर, मनोज चौधरी, शिव गहलोत, सोहन चौधरी, करणीसिंह राजपुरोहित, मोहमाद फारूक, हाजी खाँ, मनोज किराडू, एनुल अहमद, ओबीसी प्रदेश महासचिव शिवजी स्वामी, आईटी सेल संयोजक जयदीप सिंह वाल्मीकि, एस टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन मीणा, यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, सुमित कोचर, एनएसयूआई महासचिव रितेश सेवग, मगन महाराज, शांतिलाल सेठिया, पूर्व पार्षद रमजान अली, कच्छावा धनसुख आचार्य, प्रवक्ता नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए इनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर सुखदेव जावा, सोहनलाल, विजेन्द्र पंडित, महेंद्र गहलौत, मोहनलाल,  व्यास पांचिलाल, शिवरतन मारू, ओमप्रकाश लोहिया, तरुण प्रकाश रंगा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

By nit