फैयाज़ अली पेट्रोल पंप के पास हाईवे ने ली एक व्यक्ति की जान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

फैयाज़ अली पेट्रोल पंप के पास हाईवे ने ली एक व्यक्ति की जान | New India Times

थाना गणपति नाका के पास, सुबह 9:00 बजे के करीब कलर हाईवे पर भारी वाहन से टकराने पर एक व्यक्ति की जान जाने का मामला सामने आया है। थाना गणपति जी नाका बुरहानपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुरहानपुर इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गणपति थाने के पास असंतुलित ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिस में बाइक सवार सैयद आबिद अली (उम्र लगभग 56 साल) पिता मोहम्मद अली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गणपति थाना को मिलने पर गणपति थाना पुलिस का अमला तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article