आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिले के मौ नगर में बस स्टेंड पर स्तिथ दरगाह सैयद सुबहान अली शाह चिश्ती रह.अलेह का सर्व धर्म सदभाव का प्रतीक सालाना उर्स मुबारक 28 नवंबर से शुरु हो रहा है पीरे – तरीकत: हाजी सैय्यद नसर सज्जाद सज्जादा नशीन खानकाहे चिश्तिया सुबहान अली शाह चिश्ती मौ जिसमें 28 नवंबर को गुशल के बाद मिलाद शरीफ और 29 नवंबर को बाद नमाज ईशा महफिल होगी जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कब्बाल रईस मियां दिल्ली, उस्ताद सलीम झंकार – समीर झंकार नियाजी ग्वालियर, इरशाद अली नुशरत अली साबरी नागपुर तसरीफ ला रहे हैं, 30 नवंबर को महफिल के बाद 4 बजे कुल का आयोजन होगा यह जानकारी उर्स संचालक सैय्यद असपाक अली (बाबा), लतीफ शाह (लकी) ने दी साथ ही तमाम लोगों से अदब और एहतराम के साथ आने की अपील की लिहाजा इस सुनहरे मौके पर आप हजरात से पुरखुलूस गुजारिश है कि इस मुकद्दस महफिल को कामयाब बनाये।
