यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शान्ति पूर्ण भयमुक्त चुनाव हेतु थाना कंचनपुर क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया गया। धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में ओमप्रकाश आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर एवं बाबूलाल मीणा आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत धौलपुर ग्रामीण सैपऊ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी योगेन्द्र शर्मा थाना कंचनपुर मय जाप्ता मय सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव- 2023 को शान्ति पूर्ण रूप से कराने के लिये वनरेबल पौकेट्स संवेदनशील क्रिटीकल पोलिंग बूथ नगला बीधौरा लालौनी महुआखेडा सौंहा जपावली अब्दुलपुर पिदावली बीलौनी नगला दूल्हे खां मरहौली ध्वजपुरा आदि बूथों में फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान फ्लैग मार्च में इन्द्र मोहन नेगी कम्पनी कमाण्डर सीआरपीएफ एल्फा- 245 बटालियन के मय 35 जवान व थाना कंचनपुर पुलिस स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च कर लोगों से भयमुक्त होकर शान्ति पूर्ण मतदान की अपील की गई तथा चुनाव आयोग द्वारा मतदान सम्बंधित अपनी किसी भी समस्या व शिकायत पहचान उजागर किये बिना सी विजिल सिटीजन एप के माध्यम से सीधे ही मोबाईल के माध्यम से सूचना देने के बारे में जानकारी दी गयी।
