रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर की प्रसिद्ध संत अर्नाल्ड स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव समारोह मेघनगर क्षेत्र में इन दिनों दीपावली पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। नगर के प्रसिद्ध सेंट अर्नोल्ड स्कूल में बच्चों पालक और शिक्षकों के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन हुआ आयोजन में सभी वर्ग एवं समाज के वरिष्ठ उपस्थित थे, अतिथियों का स्वागत मैनेजर फादर डिमेलो एवं फादर जोमन जेम्स द्वारा किया गया विशेष रूप से आयोजित इस उत्सव में नर्सरी कक्षा से लेकर सभी कक्षा के बच्चों ने संस्कृत और दीपावली पर आधारित धार्मिक प्रस्तुतियां देकर नाटक के माध्यम से समस्त लोगों को दीपावली पर्व का महत्व समझाते हुए बधाइयां दी साथ ही मतदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सोनगरा ने सभी उपस्थित अतिथि एवं बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मतदान के महत्व पर संदेश प्रेषित किया पालक संघ अध्यक्ष जेम्स पॉल सहायक प्रिंसिपल सिस्टर दीपा पालक गण शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एंजेल जेम्स एवं तनुज भटेवरा द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन प्रिंसिपल फादर एंड्रयूज द्वारा किया गया।
