मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में चारों प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी, कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया, एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार नफीस मंशा खान, और निर्दलीय प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह चौहान का धुआंधार अंदाज़ में जनसंपर्क निरंतर जारी है। इन चार उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवारों के जनसंपर्क की जानकारी प्राप्त हुई है जो निम्न अनुसार है:

(1) भाजपा उम्मीदवार चिटनिस दीदी का जनसंपर्क
भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी आज 8 नवंबर 2023 बुधवार को पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रातः 9:00 बजे से रुईकर वार्ड के हैंडल बाबा मंदिर, लक्ष्मी माता नगर, गोपाल नगर, कमला नगर, अर्जुन नगर, उपकार नगर,लेबर कॉलोनी। प्रातः 11:00 बजे से मिल एरिया, अपरांह 12:00 बजे गुलाबगंज, 1:00 बजे गांधी कॉलोनी, और शाम 4:00 बजे से ग्राम बमबाड़ा में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगी और जीत के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
(2) कांग्रेस उम्मीदवार का जनसंपर्क
कांग्रेस उम्मीदवार ठाकुर सुरेंद्र सिंह और शेर भैया प्रातः 7:30 बजे से तारापाटी, चिल्लारा, काला माटी, करौली और जसौंदी में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4:00 बजे से आजाद वार्ड चंद्रकला वार्ड और राजेंद्र प्रसाद वार्ड में जनसंपर्क करेंगे।
(3) एमआईएम उम्मीदवार नफीस मंशा खान का जनसंपर्क
एमआईएम उम्मीदवार प्रातः 11:00 बजे से मोहल्ला खान का वार्ड नियामतपुर दखवादी और राजपुरा में दोपहर 3:00 बजे ग्राम थिएटर बरेली मगरूर और खामला में जनसंपर्क करेंगे इसके साथ ही शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सिद्दीक़ी जमात खाने के पास बेरी मैदान बुरहानपुर में चंद्रकला वार्ड में रावटी पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
