श्रमिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

श्रमिकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन | New India Times

थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी में स्थित यूनाइटेड स्प्रिट कंपनी (शराब कंपनी) के लगभग 246 परमानेंट कर्मचारियों को फैक्ट्री प्रबंधन तंत्र द्वारा बगैर किसी सूचना के निकाले जाने के विरोध में श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु कर दिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान यूनाइटेड स्प्रिट कंपनी (शराब कंपनी) आमरण अनशन पर पहुंचे और समाजवादी पार्टी की ओर से समर्थन दिया।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने स्प्रिट फैक्ट्री (शराब कंपनी) के कर्मचारियों के हक में फैक्ट्री प्रबंधन तंत्र का विरोध करते हुए शाहजहांपुर के एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे से मोबाइल फोन से वार्ता करते श्रमिकों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की व आमरण अनशन पर बैठे हुए श्रमिकों के स्वास्थ्य चेकअप के लिए डॉक्टर की टीम भेजने की मांग की इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के साथ में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा व सपा जिला महासचिव रणंजय यादव, लोकसभा सह प्रभारी गायत्री वर्मा, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह भी मौजूद रहे और आमरण अनशन पर बैठे हुए श्रमिकों का भरपूर समर्थन किया।

आमरण अनशन पर बैठे हुए श्रमिक गंगा शंकर तिवारी, अजय प्रताप सिंह, अनमोल कुमार राणा, विनय कुमार शुक्ला, प्रशांत कुमार दीक्षित, विवेक कुमार शर्मा, मनोज कुमार दुबे,आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article