बुरहानपुर के प्रखर कांग्रेस वक्ता श्री दुर्गेश शर्मा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बनाया महामंत्री | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के प्रखर कांग्रेस वक्ता श्री दुर्गेश शर्मा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बनाया महामंत्री | New India Times

बुरहानपुर में लंबे समय से कांग्रेस का परचम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से बुलंद करने वाले प्रखर वक्ता एवं बुरहानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री दुर्गेश शर्मा बंटी भैया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल ने महामंत्री के पद से नवाज़ा है। उक्त आशय का पत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री राजीव सिंह ने दिनांक 01/11/2023 को जारी किया है एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री से अपेक्षा की है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की भावना अनुसार पार्टी संगठन को मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वाह पूर्ण निष्ठा से करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से बुरहानपुर में हर्ष व्याप्त है। उनके इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों सहित बुरहानपुर के कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि दुर्गेश शर्मा की क़ाबिलियत से कांग्रेस मजबूत होगी। वही खंडवा बुरहानपुर के वरिष्ठ मीडिया पत्रकार रिज़वान अंसारी का मानना है कि अब कांग्रेस के प्रचार अभियान में तेज़ी आधार भी दिखाई देगी। श्री दुर्गेश शर्मा की नियुक्ति पर बुरहानपुर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक जैन ने अपने चर्चित कालम चर्चा चौपाल में इस अंदाज़ में अपने जज़्बात क़लमबंद किए हैं: आज़माती है ज़िंदगी उसी को जो मुश्किल राहों पर चलना जानता हो, ज़िंदगी में जीत उसी की होती है जो हर कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना जानता है
इन्हीं शब्दों के साथ प्रखर वक्ता, जिनकी वाणी उपस्थित श्रोतागण को मंत्र मंत्रमुग्ध कर देती। जिन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की सोशल मीडिया की गतिविधियों में भी अहम भूमिका निभाई हो और इनके अनुभव के आधार पर युवा शक्ति इनसे सदैव प्रेरणा एवं प्रशिक्षण लेती रही, ऐसे ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी भाई दुर्गेश शर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने पर दिल की गहराइयों से बधाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article