भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" थीम पर निकाली गई सतर्कता जागरूकता साईकल रैली | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" थीम पर निकाली गई सतर्कता जागरूकता साईकल रैली | New India Times

भोपाल मण्डल पर “भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” थीम पर मनाये जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 01.11.2023 को डीजल लोको शेड इटारसी द्वारा सतर्कता जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में शेड के लगभग 100 कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। कर्मचारियों द्वारा सतर्कता से संबंधित स्लोगन अपनी साइकिल पर लगाए गए थे।

भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें" थीम पर निकाली गई सतर्कता जागरूकता साईकल रैली | New India Times

साइकिल रैली डीजल शेड से प्रारंभ होकर रेलवे कालोनी तथा रेलवे स्कूल से होते हुए डीजल शेड पर समाप्त हुई।
इस साईकल रैली के माध्यम से सभी को अपने कामों को पूर्ण ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने, भ्रष्टाचार का विरोध करने, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के प्रति जागरूक किया गया।

मंडल कार्यालय में क्रू मैनेजमेंट सिस्टम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त मण्डल कार्यालय में सतर्कता जागरूकता पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मियों ने भाग लिया। इस के इलावा प्रतियोगी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article