आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शेरा भैया को दिया समर्थन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शेरा भैया को दिया समर्थन | New India Times

इन दिनों बुरहानपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हैं। प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए जनता से वोट की अपील करते हुए खुद की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शेरा भैया को दिया समर्थन | New India Times

इसी क्रम में भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला भी आम हो गया है। लेकिन बुरहानपुर में नजारा कुछ और ही देखने को मिला। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण कांग्रेस प्रत्याशी शेरा भैया को माना जा रहा है। जिनका पूरे विधानसभा क्षेत्र में वर्चस्व देखा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने शेरा भैया को दिया समर्थन | New India Times

शेरा भैया इससे पहले भी अपने नाम का डंका क्षेत्र में बजवा चुके हैं और अब शेरा भैया का जादू आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी चला। जिसका नतीजा यह हुआ की बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शेरा भैया के समर्थन में उतरने का मन बना चुके हैं और आगामी चुनाव में शेरा भैया के लिए काम करने का इरादा जाहिर कर चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं में रहमान भाई जिला सचिव आम आदमी पार्टी, हफीजुद्दीन एडवोकेट, आरिफ भाई पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष, शेख़ नफीस सह सचिव जैसे बड़े नाम भी शामिल है जो बुरहानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शेरा भैया के समर्थन में काम करने के लिए राजी हुए हैं। इसको यदि सियासी समीकरणों के नजरिए से देखा जाए तो यह सीधे-सीधे भाजपा पर वार है। जिसका खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ सकता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होना है एवं वोटो की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article