उज्जवला सोनवाने को महिला कांग्रेस में बनाया जिला महामंत्री | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उज्जवला सोनवाने को महिला कांग्रेस में बनाया जिला महामंत्री | New India Times

महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सरिता राजेश भगत ने उज्जवला हरीश सोनवाने को महिला कांग्रेस में जिला महामंत्री नियुक्त की है। उन्हें पुष्पमाला पहनाकर नियुक्ति पत्र दिया गया। ज़िला अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा महिलाएं देश की जनसंख्या का 50% होने के बावजूद हमारे अधिकारों के लिए संसद में जो महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया यह विधेयक को लागू होने में कई वर्ष लगेंगे तो संसद का विशेष सत्र बुलाकर सरकार ने इसे पारित क्यों कराया? यह आम महिलाए समझ चुकी है और अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो रही हैं। इसलिए बड़ी संख्या में लगातार महिलाएं कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं। इस दौरान कांग्रेस जिला सचिव आशीष भगत, अर्चना चितारे, प्रीति बालाजी वाले, मीनाक्षी चौधरी, वंदना चौधरी आदि उपस्थित थे। इस नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक, नफीस मंशा खान, हर्षराज देवड़ा, योजना देवड़ा, मीनाक्षी महाजन, अनीता यादव, हमीद क़ाज़ी, संजय चौकसे, अब्दुल्ला अंसारी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.