Edited by B.S. Rajpurohit;
वाराणसी ( यूपी ), NIT;
देश के महिला और बाल कल्याण के लिए अग्रणी रूप से कार्यरत संगठन वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया (चंडीगढ़) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनीका अरोड़ा के निर्देशानुसार वाराणसी इकाई की जिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा सक्सेना के निर्देश पर वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया टीम वाराणसी ने जागरूकता अभियान का आगाज़ किया।
वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया की टीम वाराणसी के मीडिया प्रभारी पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंकुर, रोहित के संग टीम सदस्यों ने कई स्कूलों में जाकर पर्यावरण जाग्रति अभियान के तहत बच्चों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम कर बच्चों को पर्यावरण जागरूकता से रूबरू करवाया। वहीं वाराणसी के राजकीय विद्यालय में जाकर बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ नारे के साथ बालिकाओं में शिक्षा की आवश्यकता पर अपनी बात रखी और कहा की बेटी पढ़ेगी तभी देश बढ़ेगा , साथ ही टीम सदस्यों ने बेरोजगार युवाओं को रोज़गार से सम्भन्धित जानकारियां मुहैया करवाई और स्किल इंडिया की जानकारी दी और योग्य युवाओं को रोज़गार से जुड़वाया ,कई बस्तियों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और परिजनों को समझया की बेटी पढ़ेगी तभी देश बढ़ेगा। वुमेन पॉवर सोसायटी इंडिया वाराणसी जिला अध्यक्ष अन्नपूर्णा सक्सेना ने टीम को बधाई देते हुए कहा की हम सब को पूरी सक्रियता के साथ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मोनीका अरोड़ा के कुशल नेतृत्व में पूर्ण निष्ठा से महिला सुरक्षा और बाल सरक्षण के लिए कार्य करना है और टीम का विस्तार करना है । सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
