जिलाधीश पुलकुंडवार की कड़ी भूमिका के बाद मेहकर में आपूर्ति विभाग ने पकड़ा कालाबाज़ारी में जाने वाला 25 क्विंटल चावल, ढाई लाख का माल जप्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​जिलाधीश पुलकुंडवार की कड़ी भूमिका के बाद मेहकर में आपूर्ति विभाग ने पकड़ा कालाबाज़ारी में जाने वाला 25 क्विंटल चावल, ढाई लाख का माल जप्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Timesपूरे बुलढाणा ज़िले पिछले कुछ महीनों से सरकारी राशन के अनाज की कालाबाज़ारी करते हुए बडे पैमाने पर गाडियां पकडी जा रही हैं। इसके बावजूद भी सरकारी अनाज की तस्करी रूकने का नहीं ले रही है जिसको लेकर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर पुलकुंडवार ने सख्त रवैया अपनाते हुए कारवाई के निर्देश दिए हैं।​जिलाधीश पुलकुंडवार की कड़ी भूमिका के बाद मेहकर में आपूर्ति विभाग ने पकड़ा कालाबाज़ारी में जाने वाला 25 क्विंटल चावल, ढाई लाख का माल जप्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Timesसरकारी राशन के चावल का बड़ा ज़खीरा कालाबाजारी में जाने गुप्त जानकारी मेहकर आपूर्ती विभाग को लगते हि बुलढाणा ज़िलाधीश चंद्रशेखर पुलकुंडवार के मार्गदर्शन में तहसिलदार संतोष काकड़े के नेतृत्व में एक दल ने 27 अगस्त की रात 9 बजे छापा मारकर एक मालवाहक वाहन को पकड़ा जिसमें सरकारी राशन का करीब 25 क्विंटल चावल कालाबाज़ारी में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। मेहकर पुलिस स्टेशन में देर रात को 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। ख़ास बात यह है कि आरोपी में राशन दुकानदार का भी समावेश है जिसकी पत्नी मेहकर नगर परिषद में पार्षद भी है।

बुलढाणा ज़िले में आए दिन राशन के अनाज की कालाबाज़ारी की घटनाएं सामने आ रही हैं,  जिसे जिलाधीश पुलकुंडवार ने गंभीरता से लेते हुए ज़िले के सभी तहसिलदार एवं आपूर्ति विभाग को आदेश दिया है कि वे राशन के अनाज की कालाबाज़ारी को रोकने के लिए उचित उपाय करें। इसी कड़ी में मेहकर के तहसिलदार संतोष काकड़े को गुप्त जानकारी मिली कि स्थानिय मिलींद नगर निवासी संजय विठ्ठल ढाकरके की राशन दुकान के सामने राशन के चावलों से भरा एक वाहन खड़ा हुआ है और ये सरकारी अनाज कालाबाजारी में ले जाया जा रहा है। ​जिलाधीश पुलकुंडवार की कड़ी भूमिका के बाद मेहकर में आपूर्ति विभाग ने पकड़ा कालाबाज़ारी में जाने वाला 25 क्विंटल चावल, ढाई लाख का माल जप्त, आरोपी गिरफ्तार | New India Timesइस जानकारी के बाद आपूर्ती मेहकर तहसिल कार्यालय के निरिक्षण अधिकारी इ.एफ.सैय्यद, नायब तहसिलदार मिरा पागोरे, मंडल अधिकारी रामराव चनखोरे, पटवारी माधवराव गायकवाड, कनिष्ठ लिपीक उमेश गरकल ने जाल बिछाते हुए संजय ढाकरके की राशन दुकान के पास छापा मारा। इस समय इस दल ने गणेश पुरुषोत्तम देशमुख निवासी हिवरा आश्रम को मालवाहक पिकअप क्रमांक एम.एच.28  ए.बी. 1291 वाहन के साथ पकड़ा। इस वाहन में राशन का चावल भरा हुआ था जो रात के वक़्त कालाबाजारी के लिए ले जाया जाने वाला था। जब राशन दुकानदार और वाहन मालिक से अनाज के बारे में पूछ ताछ की गई तो वे समाधानकारक उत्तर नहीं दे पाए तब आपूर्ति अधिकारी इ.एफ.सैय्यद उन्हें पकड कर मेहकर पुलिस स्टेशन में ले गए जहां पर उन्होंने राशन दुकानदार संजय विठ्ठल ढाकरके और वाहन मालिक गणेश पुरुषोत्तम देशमुख के खिलाफ जीवनावश्यक कानून 1955 के तहत अपराध दर्ज करवाया। आरोपियों के पास से चावलों के 51 कट्टे (25 क्विंटल) और वाहन सहित कुल 2 लाख 60 हजार 340 रूपयों का माल बरामद किया है।

अभी तक बुलढाणा ज़िले में कालाबाज़ारी में जाने वाले राशन के अनाज को पकड़ने की कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा ही की गई है किन्तु मेहकर में की गई इस कार्रवाई से ये स्पष्ट हो रहा है कि जिलाधीश चंद्रशेखर पुलकुंडवार की कड़क भूमिका अब असर दिखाने लगी है और यही कारण है कि तहसिल स्तरीय आपूर्ति विभाग भी अब जाग रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article