अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में बीती रात गुमठी संचालक प्रदीप शर्मा 50 वर्ष पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी न्यू सुभाष नगर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।
ऐशबाग थाना प्रभारी राजीव जंगले ने मीडिया को बताया कि प्रदीप शर्मा की हत्या नवेद अली पिता नूर अली उम्र 27 वर्ष निवासी अशोका गार्डन ने की पुरानी रंजिश को लेकर की गई थी।
राजीव जंगले का कहना है कि प्रदीप की हत्या करने के बाद आरोपी नवेद फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस टीम गठित कर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी नवेद को धोबीघाट रेल पुलिया के पास से पकड़ा गया। आरोपी की पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी भी बरामद की गई है।
