धूम-धाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, देश वासियों को दी गई बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

धूम-धाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, देश वासियों को दी गई बधाई | New India Times

जनजाति भगत मंडल द्वारा थांदला के ग्राम चैनपुरा हनुमान मंदिर से बांसुरी यात्रा प्रारंभ होकर प्राचीन बावड़ी मुलदास हनुमान अष्ट मन्दिर पर यात्रा संपन्न हुई।

बांसुरी यात्रा का अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत, भारतीय गोरक्षा वाहिनी भाजपा अनुसूचित जाति मध्यप्रदेश ज़िला झाबुआ मोर्चा थांदला ईकाई द्वारा बांसुरी यात्रा का भव्य स्वागत कर गौरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद राजू धानक ने कृष्ण जन्माष्टमी जन्म उत्सव महापर्व पर देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी। संत समिति का लगातार 4 वर्षों से यात्रा निकालने सनातन धर्म हमारी संस्कृति हमारी पहचान को आगे बढ़ाने पर आभार प्रकट किया।

जनजाति विकास मंच के ज़िला संयोजक सातु बारिया धर्म प्रचार प्रमुख वर्षिंग गढ़वाल संत प्रमुख सुखराम खराड़ी भक्त मंडल प्रमुख बहादुर महाराज अखिल भारतीय संत के जिला अध्यक्ष रामदास जी महाराज ज़िला उपाध्यक्ष रुद्रपुर महाराज ज़िला मंत्री शंभू सिंह बरिया खंड प्रमुख भीलजी वसुनिया ने भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी बजाकर घर घर धर्म जागरण धर्म संस्कृति समाज की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर साधु संत समाजगण मातृशक्ति युवा शक्ति शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article