संसद के शीतकालीन अधिवेशन के समय झांसी में फिर से शुरू होगा सत्याग्रह | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;​संसद के शीतकालीन अधिवेशन के समय झांसी में फिर से शुरू होगा सत्याग्रह | New India Timesबुन्देलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने मीडिया को बताया कि झाँसी नगर में अब संसद के शीतकालीन अधिवेशन में सड़कों पर बुन्देलखंड राज्य निर्माण के लिये संघर्ष होगा। संसद के शीतकालीन अधिवेशन के प्रारंभ होने की तिथि से समाप्त होने की तिथि तक उन सभी राजनैतिक दल व गैर राजनैतिक संस्थाओं जिन्होंने सत्याग्रह में समर्थन दिया था के अलावा नये संगठनों को चौराहों पर धरना, पद यात्रा, वाहन रैली, मशाल जुलूस, सभायें, रन फ़ॉर बुन्देलखंड, रक्त से पत्र लिखना आदि कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश वा मध्य प्रदेश के बुन्देलखंड क्षेत्र में राजनैतिक दल एवं गैर राजनैतिक संस्थाओं को आंदोलन से जोड़े जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बुन्देलखंड राज्य बन जाने के बाद राज्य निर्माण के लिये आंदोलनरत वा जेल गये लोगों को ” बुन्देलखंड रत्न” से नवाजा जाएगा एवं उन्हें 25000 रु. पेंशन दिलवाये जाने वा लोकतंत्र सेनानी की भांति सभी सुविधायें दिलवाने का कार्य किया जायेगा। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article