बुरहानपुर के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल शाह के पिता श्री का निधन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल शाह के पिता श्री का निधन | New India Times

बुरहानपुर के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल शाह, निवासी प्रतापपुरा, सब्जी मंडी के पास, बुरहानपुर के पिता श्री जयंती लाल कचरूसा शाह (88) का 31 अगस्त को अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवासित मकान प्रतापपुरा से प्रारंभ हुई, जिसमें समाज जनों सहित नगर के गणमान्य जनों ने शिरकत की। सत्यारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत श्री जयंती लाल शाह के दो लड़के और दो लड़कियों सहित भरापूरा परिवार है। आप बुरहानपुर ताप्ती मिल में सेवा में नियोजित थे, लेकिन मिल बंद हो जाने से आपने सेवानिवृत्ति ले ली थी और स्वयं का पावर लूम कारखाना संचालित करते थे। स्वर्गीय जयंतीलाल शाह एक अच्छे और नेक दिल, धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे और सामाजिक धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे। श्री जयंतीलाल शाह के निधन पर बुरहानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता यूनुस पटेल सहित समस्त अधिवक्तागणों ने शोक व्यक्त करते हुए श्री अनिल शाह एवं उनके परिवार जनों के प्रति हार्दिक शोक संवेदनाएं व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में उच्च से उच्च स्थान प्रदान करे। उन्हें मोक्ष प्रदान करें और अनिल शाह एवं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article