एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की वारदात, बढते अपराध पर अंकुश लगाना बना पुलिस के लिए चुनौती | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT​एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की वारदात, बढते अपराध पर अंकुश लगाना बना पुलिस के लिए चुनौती | New India Timesदेवपुर इलाके में एक ही रात में पांच घरों में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवपुर में विगत रात अज्ञात चोरों ने एक साथ पांच घरों में सेंधमारी करते हुए कीमती माल सहित घरों में रखी हुई नकदी पार कर फरार हो गए। घटना को  इतने शातिराना अंदाज में अंजाम दिया गया की घर में ही सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लगी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  देवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। एक घटना में चोरों ने दिनदहाड़े शिवाजी कॉलोनी निवासी प्रताप हिरालाल पाटिल के बंद घर में सोमवार को सुबह से शाम के दौरान  घर की सुरक्षा के लिए रखे  कुत्ते  को  बेहोश कर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश कर अलमारी में रखे 242 ग्राम  स्वर्ण आभूषण जिस की बाजार कीमत 3 लाख 66 हजार पर हाथ साफ करके फ़रार हो गए। दूसरी घटना भगवती नगर प्लाट क्रमाक 15 की है, जिसमें रविंद्र रामदास देसले सोमवार को पोला उत्सव होने के कारण घर को ताला लगाकर चिंचखेडा गांव गए हुए थे, इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और बड़ी राशि की तलाश में चोरों ने घर का तमाम सामान कपड़े आदि  की तलाशी लेकर बिखर दिया जिसमें अज्ञात चोरों ने 400 रूपेय नक़द और स्कूली सामग्री चुरा कर ले गए।​एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की वारदात, बढते अपराध पर अंकुश लगाना बना पुलिस के लिए चुनौती | New India Timesतीसरी घटना में चोरों ने आनंद नगर स्थित भोई सोसायटी निवासी डॉक्टर किरण कुमार निकवाड़े  के घर में चोरी का प्रयास किया किन्तु उनके हाथ कुछ नहीं लगा जिस में चोरों ने पूरा घरेलू सामान बिखर दिया।

चौथी घटना भगवती नगर की है जिसमें निवासी नामदेव तुकाराम सौंदाने के मकान में अज्ञात चोरों ने घर के रखवाले कुत्ते को बेहोशी की दवाई खिला कर बेहोश कर घर के ताले तोड़कर प्रवेश किया जिसमें आठ हजार रुपए नकद तथा 5 ग्राम सोने के आभूषण चुरा कर ले गए । ​एक ही रात में पांच घरों में हुई चोरी की वारदात, बढते अपराध पर अंकुश लगाना बना पुलिस के लिए चुनौती | New India Timesपांचवी घटना में अभिमान नहनु सालवे  घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे इसी का लाभ उठा कर अज्ञात बदमाशों ने घरेलू उपयोगी सामान, पीतल के बर्तन चुरा कर फरार हो गए। दीपाली सालवे की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उसके बाद चोरों ने मोर्चा भोई सोसायटी की ओर मोड़ा जिसमें रविंद्र पाटील के बंद मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश करते हुए एक ग्राम सोने कीथनथ, चांदी निर्मित लक्ष्मी की मूर्ति बीती रात चुरा कर फरार हो गए। देवपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

चोर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर रहे हैं। मोटरसाइकिलों की चोरी तो आम बात हो गई है। हर दिन किसी न किसी पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात हो रही है।

पुलिस अधीक्षक एम रामकुमार के पदभार संभालने के बाद से लगा था कि चोरी  तथा वाहन चोरी के अपराधों में कमी आ जाएगी, लेकिन स्थिति में सुधार होने के बजाए दिन ब दिन चोरी की घटनाएं बढती ही जा रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस के सामने चोर चुनौती खड़ी कर रहे हैं। पुलिस की चौकसी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ही रात में पांच मकानों में सेंधमारी की घटना के कारण नागरिकों में असुरक्षा का वातावरण तैयार हो गया है। पुलिस अधीक्षक से जिले में बढ़ रहे अपराध तथा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के सख्त से सख्त कदम उठाने का आदेश पुलिस कर्मियों को देकर परिस्थितियों पर नजर रखने की गुहार नगर की जनता कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.