अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को शासन एवं विभागीय अधिकारियों के आदेश के अनुपालनार्थ ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी सुश्री नीलम यादव एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी जनपद झांसी के नेतृत्व एवं निर्देशन में भारत के चंद्रायन 3 के चंद्रमा पर उतारने के ऐतिहासिक क्षण को बेसिक शिक्षा परिषद झांसी के समस्त ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के विद्यालयों में लाइव दिखाया गया। आज सुबह से ही विद्यालयों में चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण हेतु व्यवस्था की गई विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर तिरंगा झंडा लगाकर अभियान के अंतिम छड़ को लाइव प्रसारण को दिखाने की तैयारी की गई इससे पूर्व बच्चों को अध्यापकों द्वारा चंद्रयान-3 के विषय में जानकारी दी और इस अभियान के अंतिम क्षणों को लाइव दिखाया गया सफल लैंडिंग होने पर सभी छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए अनेक विद्यालयों में मिष्ठान वितरण किया गया और ग्राम वासियों के साथ मिलकर छात्र छात्राओं अध्यापक अध्यापकों ने आपस में बधाई प्रेषित की।

नगर क्षेत्र के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में भी अभियान के लाइव प्रसारण के आदेश का अनुपालन किया गया साथ ही ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्राथमिक विद्यालय बहुमंजिलीय खुशीपुरा के छात्र छात्राओं को आमंत्रित कर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण को दिखाया गया।
इस अवसर पर कार्यालय के समस्त कर्मचारी ज़िला समन्वयक के साथ ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुश्री नीलम यादव उपस्थित रहीं सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 के लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री का उद्बोधन भी सुनाया गया। इसके बाद ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उद्बोधन कर सभी को बधाई दी एवं मिष्ठान वितरण किया गया।
