चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने दी बधाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर वैज्ञानिकों और देशवासियों को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने दी बधाई | New India Times

भारत ने आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के अथक मेहनत का ही परिणाम है। देश की 140 करोड़ जनता आज उत्साहित होकर सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त कर बधाई दे रही है। आज माइलस्टोन तक पहुंचने का काम देश के वैज्ञानिकों ने किया है। पिछले चन्द्रयान की लैंडिंग में कुछ चूक हो गयी थी।

तब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था मैं आप सभी के साथ खड़ा हूं। यह नेतृत्व की ईच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति ही है, जिसके कारण ही आज दुनिया के अंदर दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग होकर भारत ने इतिहास बनाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनेगा।
उक्त विचार पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों तथा देशवासियों को बधाई देते हुए दिखें। श्रीमती चिटनिस ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश की लंबी छलांग बताते हुए कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग से अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हो गई है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के वैज्ञानिक समुदाय की उल्लेखनीय उपलब्धि है, जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने आज दुनिया को यह बता दिया है कि प्रतिभा और क्षमता के मामले में हम दुनिया के किसी देश से पीछे नहीं हैं। अन्य देशों के ऐसे ही अभियानों से काफी कम बजट में चंद्रयान अभियान की सफलता ने साबित कर दिया है कि सफलता सिर्फ संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि कड़ी मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और देश के प्रति निष्ठा रखकर भी ऐसी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रोत्साहित देश का वैज्ञानिक समुदाय भारत को विज्ञान के क्षेत्र में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर देंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article