स्नेह यात्रा का मेघनगर गोपालपुर में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

स्नेह यात्रा का मेघनगर गोपालपुर में हुआ भव्य स्वागत | New India Times

स्नेह यात्रा जो ज़िले में 16 से 26 अगस्त तक चल रही है।
यह यात्रा मंगलवार को नरसिंहपुर, सजेली, नौगांव छोटा गुडा होते हुए गोपालपुरा खेड़ीयार माता जी गई।
जहां पर सभी समाज जनों ने धर्म लाभ लिया।

इस स्नेह यात्रा में 1008 श्री प्रणवानंद महाराज महामंडलेश्वर वृंदावन धाम एवं इंदौर, झाबुआ ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रों के गांव में अपनी वाणी से सनातन धर्म का अलख जगा रहे हैं।
इसी कड़ी में दोपहर में गोपालपुरा में धर्म सभा का आयोजन किया गया।

गौरतलब है की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में पूरे ज़िले में 16 अगस्त से 26 अगस्त तक यह यात्रा ग्रामीण इलाकों में निकाली जा रही है ।

यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म से समरसता की ओर अपने कदम बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रमुख प्रसाद पासिंग ताडवी पहाड सिंह एवं ज़िला समन्वयक भीम सिंह डामोर उपस्थित रहे।

स्वागत उद्बोधन देते हुए भीमसिंह डामोर ने प्रणवानंद महाराज का संपूर्ण परिचय दिया और यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। महामंडलेश्वर इंदौर , प्रणवानंद महाराज ने सभा को संबोधित करते हुए सनातन धर्म के लिए अपनी कठिन तपस्या का वर्णन करते हुए बताया कि जातियां भिन्न-भिन्न है पर धर्म हमारा एक है हम सभी सनातन धर्म के अनुयायी हैं ।

पंथ व मान्यता भिन्न-भिन्न हो सकते।

यह यात्रा हमारे आध्यात्म की यात्रा है।

जिसके पास जो है वही बांटता है आपके पास आनंद है तो आप आनंद दे सकते हैं।
परमात्मा की प्राप्ति के लिए अपने अंतःकरण को शुद्ध बनाना होगा यदि आपके मन में सैंकड़ों विकार हैं तो उसमें परमात्मा निवास नहीं कर सकता।

धर्म जाति नहीं देखता जाति बंधन हमारे लिए कैंसर के समान है,

सभी को एक धर्म में आना चाहिए।

सनातन धर्म ही महान है।

इस यात्रा में हम सभी के साथ मिलकर भोजन करते हैं जिससे अपनत्व का भाव प्रकट होता हैं।

हमें इस स्नेह यात्रा में अंतिम पंक्ति के लोगों के यहां जाने के लिए आएं हैं और भेदभाव को मिटाने आए है। इस धर्म सभा में सैकड़ों भक्त उपस्थित थे, सभी को स्वामी महाराज द्वारा तुलसी माला व पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे भी वितरण किया गया और रक्षा सूत्र एवं स्कूल के बच्चों को हनुमान चालीसा वितरित दिए गए एवं आप सभी हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा जगह जगह भजन मंडली के माध्यम से भजन कीर्तन चल रहे थे गांवों में स्नेह यात्रा को लेकर बहुत उत्साहित होकर लोगो द्वारा यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।

गोपालपुरा से यात्रा चैनपूरा, शिवगड़, होती हुई महुडा में भजन कीर्तन व सत्संग के साथ आज की यात्रा का समापन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.