रोटी बैंक बुरहानपुर में वृद्ध जनों के लिए आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कैंप | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रोटी बैंक बुरहानपुर में वृद्ध जनों के लिए आयोजित किया गया विधिक जागरूकता कैंप | New India Times

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश बुरहानपुर श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव एवं ज़िला न्यायधीश श्री आशुतोष शुक्ल के मार्गदर्शन में एवं ज़िला विधिक सहायता अधिकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर श्री जय देव माणिक, डिप्टी चीफ़ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अब्दुल वकील ख़ान (एवी ख़ान), एवं श्री जय चौकसे, एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउसिंल श्री अचल बन्नात वाला की उपस्थिति में वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम रोटी बैंक लालबाग बुरहानपुर में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्री जयदेव माणिक ज़िला विधिक सहायता अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिक दिवस मानने के उद्देश्य के साथ नालसा द्वारा संचालित योजना वृद्धजनों के अधिकार योजना 2015, निशुल्क विधिक सहायता आदि विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम में श्री जय चौकसे, चीफ लीगल एंड डिफेंस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के बारे में अवगत कराया। उक्त अवसर पर श्री अब्दुल वकील खान डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस द्वारा कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकारों का ज्ञान नहीं होने से जागरुकता के अभाव में वह अपने अधिकारों को प्राप्त करने से वंचित हो जाते हैं। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा किसी प्रकार निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ ले सकते हैं इसके बारे में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को जागरुक किया। कार्यक्रम में रोटी बैंक के श्री संजय शिंदे, लीगल एड डिफेंस से श्री अचल बन्नातवाला
अधिवक्ता, पैरालीगल वालेटियर डॉ फौज़िया सोडावाला, सैय्यद सुमेरा अली, श्रीमती मंगला दुबे, श्रीमती मायावती चौहान, श्री अता उल्लाह खान, श्री राजू भंवरे अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.