चौरसिया दिवस के रूप में मनाई गई धूम-धाम से नागपंचमी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

चौरसिया दिवस के रूप में मनाई गई धूम-धाम से नागपंचमी | New India Times

नाग पंचमी पर्व नगर एवं आसपास के अंचलों में परंपरागत श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस दिन स्थानीय चौरसिया समाज द्वारा धूम-धाम के साथ भगवान शिव की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा चौरसिया धर्मशाला से शुरू हुई जो बस स्टैंड पहुंची जहां से भगवान शिव की शोभायात्रा पूजा अर्चना के साथ मुख्य मार्ग पर होते हुए नगर पालिका चौराहा पहुंची।

चौरसिया दिवस के रूप में मनाई गई धूम-धाम से नागपंचमी | New India Times

इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान शिव पार्वती की वेशभूषा में बग्गी पर सवार होकर निकले जन आकर्षण का केंद्र रहे। जहां पर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई एवं शोभा यात्रा पर फूल बरसाए। इस दौरान नगर में जगह-जगह भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शोभा यात्रा का समापनचौरसिया धर्मशाला में हुआ।

जहां पर चौरसिया समाज का गौरव बढ़ाकर विभिन्न पदों पर नियुक्ति पाने वाले का सम्मान किया गया। जिसमें रेंजर के पद पर सौरभ चौरसिया एयर होस्टेस मयूरी चौरसिया आर्मी मेडिकल ऑफिसर के रूप में अनुभव चौरसिया वर्ग 1 में शिक्षिका बनी कविता चौरसिया एवं लाइब्रेरियन के पद पर नियुक्ति हुई अभिषेक चौरसिया को चौरसिया समाज द्वारा पुरस्कार वितरण नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन द्वारा किया गया। इसके बाद भगवान शिव शंकर का रुद्राभिषेक किया गया एवं देर शाम तक भंडारे का आयोजन चलता रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article