ताप्ती नदी के जल से लालबाग के शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक, कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती नदी के जल से लालबाग के शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक, कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला | New India Times

बुरहानपुर के लालबाग स्थित गणेश मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई। सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के जल से शिव मंदिर में अभिषेक किया जाएगा,जिस को लेकर ताप्ती नदी से कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में पूर्व निगम अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मनोज वल्लभदास तारवाला, उनकी पूर्व पार्षद पत्नी नीता तारवाला ने ताप्ती नदी पहुंचकर पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा को ताप्ती नदी से रवाना किया।

ताप्ती नदी के जल से लालबाग के शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक, कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला | New India Times

इस दौरान मनोज तारवाला अपने कंधे पर कावड़ यात्रा लेकर निकले जय भोले बम बम भोले के जय घोष लगाएं। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में लालबाग लेबर कॉलोनी के रहवासी शामिल हुए। यह कावड़ यात्रा ताप्ती नदी से निकलकर बाई साहेब की हवेली,पांडूमल चौराहा, राजपुरा गेट इंदौर इच्छापुर राजमार्ग होते हुए सिंधी बस्ती से लालबाग की ओर रवाना हुई।

ताप्ती नदी के जल से लालबाग के शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक, कावड़ यात्रा में शामिल हुए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला | New India Times

इस दौरान श्री मनोज तारवाला के निवास स्थान पर कावड़ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्री मनोज तारवाला ने बताया कि आज से अमावस्या से श्रवण माह मनाते हैं। पुरुषोत्तम मास अधिक मास के बाद श्रावण माह चालू हो जाता है। अमावस्या से अमावस्या तक चालू हुए इस श्रावण मास को लेकर यहां ताप्ती नदी के जल से शिवजी की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए यह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। श्री मनोज तारवाला ने सभी को श्रावण मास की बधाई दी है। इस कावड़ यात्रा में लालबाग लेबर कॉलोनी के सभी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.