एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 पनडुब्बियों को नदी में ही डुबाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 पनडुब्बियों को नदी में ही डुबाई | New India Timesशनिवार को एसडीएम गणेश जायसवाल के निर्देश पर तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ ने अपनी टीम के साथ शाम को रायपुर व चांदपुर घाट पर रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार कारवाई के दौरान टीम ने चांदपुर घाट पर एक पनडुब्बी और रायपुर घाट पर तीन पनडुब्बियों को नदी में ही डुबो दिया और षाथ ही टीम ने रेत से भरी दो ट्रॉली और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया। तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ ने मीडिया को बताया कि एसडीएम गणेश जायसवाल को सूचना मिली थी कि चांदपुर व रायपुर घाट पर प्रतिबंध के बावजूद रेत माफियाओं द्वारा पनडुब्बियों की मदद से अवैध उत्खनन किया जा रहा है।​एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 पनडुब्बियों को नदी में ही डुबाई | New India Timesसूचना मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार शिवदयाल धाकड़, नायब तहसीलदार दिलीप दारोगा व महेश कुशवाह समेत प्रशासन की टीम ने पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंचकर पहले चांदपुर घाट पर दबिश दी। एक पनडुब्बी को लेकर रेत माफिया नदी की दूसरी ओर भाग गये। वहीं टीम ने एक पनडुब्बी को क्षतिग्रस्त कर नदी में डुबो दिया। इसके बाद टीम रायपुर घाट पहुंची और नदी से खनन कर रहीं तीन पनडुब्बियों को डुबोने की कार्रवाई की। टीम ने रायपुर घाट से एक ट्रैक्ट्रर व रेत से भरी दो ट्रॉली जब्त कीं। डबरा प्रसासनिक टीम के इस सराहनीय कार्यवाही के लिए प्रशंसा की जा रही है।

By nit